इंदौर में सुमित, जबलपुर में सोनकर, नरसिंहपुर में वीणा का नाम तय

अगले दो दिन में पूरे प्रदेश में जिला अध्यक्षों की घोषणा

धर्मेंद्र पैगवार

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अगले दो दिन में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर सकती है। इंदौर, जबलपुर और नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष का मामला दिल्ली तक गया है। वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर और राकेश सिंह जबलपुर को अपने गृह जिलों में अध्यक्ष बनाने के लिए दिल्ली का हस्तक्षेप कराना पड़ा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद इंदौर शहर में सुमित मिश्रा ग्रामीण में चिंटू वर्मा, जबलपुर शहर में रत्नेश सोनकर और नरसिंहपुर में वीणा ओसवाल का नाम तय हो गया है। इंदौर में प्रदेशअधक्ष वीडी शर्मा टीनू जैन और ग्रामीण में मंत्री तुलसी सिलावट अंतर दयाल का नाम बढ़ा रहे थे।
सोमवार शाम एक दर्जन से ज्यादा जिला अध्यक्षों की घोषणाकर दी गई। इसमें भोपाल से पार्षद रविंद्र यति को मौका मिला है। छतरपुर, गुना और मैहर जिले में पुराने जिला अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं। देवास में राय सिंह सेंधव और रतलाम में प्रदीप उपाध्याय को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इंदौर नगर अध्यक्ष के लिए सुमित मिश्रा और जबलपुर में रत्नेश सोनकर का नाम लगभग तय है।

ये नाम संभावित

धार जयदीप पटेल
सागर श्याम तिवारी
इंदौर नगर सुमित मिश्रा
इंदौर ग्रामीण चिंटू वर्मा
जबलपुर रत्नेश सोनकर
नरसिंहपुर वीणा ओसवाल
नर्मदापुरम प्रीति शुक्ला
बालाघाट मौसम बिसेन
सिवनी मुकेश बघेल
छिंदवाड़ा टीकाराम चंद्रवंशी
सागर ग्रामीण रानी कुशवाह
दमोह श्याम शिवहरे

भाजपा में जिला अध्यक्ष चयन के लिए बड़े नेताओं में जबरदस्त रस्साकशी हुई है। भोपाल मैं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के करीबी पार्षद रविंद्र यति को मौका मिला है। सांसद आलोक शर्मा और मंत्री विश्वास सारंग ने भी उनका समर्थन किया था। भारतीय जनता पार्टी अगले 2 दिन में लगभग पूरे प्रदेश के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर सकती है। एक दिन पहले मुख्यमंत्री के गृह जिले उज्जैन और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा में जिला अध्यक्ष घोषित किए थे।

यह बने जिला अध्यक्ष

भोपाल नगर रवींद्र यति
भोपाल ग्रामीण तीर्थसिह मीणा
उज्जैन ग्रामीण राजेश धाकड़
रतलाम प्रदीप उपाध्याय
नीमच वंदना खंडेलवाल
देवास राय सिंह सेंधव
अशोक नगर आलोक तिवारी
खंडवा राजपाल सिंह तोमर
श्योपुर शशांक भूषण
बुरहानपुर मनोज माने
शिवपुरी जसवंत जाटव
जबलपुर ग्रामीण राजकुमार पटेल
मऊगंज डॉ राजेंद्र मिश्रा
हरदा राजेश वर्मा
विदिशा महाराज सिंह दांगी
उज्जैन शहर संजय अग्रवाल
पन्ना बृजेंद्र मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *