हेडिंग – इन तीन में से कोई एक होगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष
धर्मेंद्र पैगवार
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जून में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन कर लेगी। पार्टी में कई स्तर पर हुई चर्चा के बाद अब तीन नाम अंतिम रूप से विचार में हैं। यह तीनों केंद्रीय मंत्री पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान और सी आर पाटिल का नाम इस पद के लिए विचार में है।
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्र बताते हैं कि एक दिन पहले बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से अलग-अलग चर्चा की। जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील से उनकी पहले ही मुलाकात हो चूकी है। तीनों ही नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के करीबी हैं। हालांकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पहली पसंद रक्षा मत्री राजनाथ सिंह हैं। वह पहले भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रधानमंत्री उन्हें अपनी टीम में ही रखना चाहते हैं। दूसरा एक बड़ा कारण उनकी उम्र है। इस कारण मोदी और शाह की टीम तीन नए चेहरों में राष्ट्रीय अध्यक्ष की संभावना तलाश रही है।
धर्मेंद्र प्रधान – मूल रूप से उड़ीसा के रहने वाले हैं। उनके पिता स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान, अटल जी की सरकार में मंत्री रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कई पदों पर रहने के बाद युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। वह पिछड़े वर्ग की प्रमुख जाति कुर्मी से संबंध रखते हैं। 10 साल हैं केंद्र में मंत्री हैं और उनकी उम्र 60 साल से कम है। मोदी और शाह के भरोसेमंद है। संगठन में काम करने का अनुभव है।
भूपेंद्र यादव– पार्टी के राष्ट्रीयमहासचिव रह चुके हैं। केंद्र में मंत्री है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के अलावा राजस्थान ओर हरियाणा के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सिर्फ 55 साल के हैं और प्रधानमंत्री गृह मंत्री के विश्वासपात्र हैं। उनके यादव जाति के होने के कारण हरियाणा उत्तर प्रदेश बिहार में भाजपा को लाभ मिल सकता है।
सी आर पाटिल – मूल रूप से महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले हैं। पढ़ाई के लिए गुजरात के सूरत गए थे। वही रच बस गए। 1989 से पार्टी में जुड़े ओर कई पदों पर काम किया। 2014 में बनारस में प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव का संचालनक किया। प्रधानमंत्री मोदी की कोर टीम के सदस्य हैं। गुजरात भाजपा केअध्यक्ष ओर केंद्र में मंत्री हैं। 2019 में देश में सर्वाधिक मतों से चुनाव जीते थे। पिछड़े वर्ग में आने वाली पाटीदार जति से ताल्लुक रखते हैं।