धर्मेन्द्र पैगवार
भोपाल। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय रुपाणी दो दिन पहले अहमदाबाद से लंदन जाने वाले थे। लंदन में उनकी बेटी चार्टर्ड अकाउंटेंट है। विजय रुपाणी की बेटी का नाम राधिक रूपाणी है। वे वर्तमान में लंदन में अपने पति निमित मिश्रा के साथ रहती हैं l लंदन के बाद विजय रुपाणी को बेटी दामाद पत्नी और दोस्तों के साथ स्विट्जरलैंड जाना था। उनकी पत्नी छह महीने से लंदन में हैं। स्विट्ज़रलैंड घूमने के बार उन्हें पत्नी के साथ भारत लौटना था।
उनके दो दोस्त नितिन भारद्वाज और धनसुख मंडेरी को भी लंदन में रुकने के बाद 20 दिन के लिए स्विट्जरलैंड जाना था। विजय रुपाणी भी दो दिन पहले मतलब मंगलवार को लंदन जाने वाले थे। लेकिन इन वक्त पर उन्हें पार्टी और राजनीति से जुड़ा काम आ गया। इस कारण उन्होंने अपना पुराना टिकट कैंसिल करा कर गुरुवार का नया टिकट कराया।
राजकोट के उनके मित्र जयेंद्र भाई बावरिया ने बताया कि विजय रुपाणी समय के बहुत पाबंदी थे और उन्हें जो भी कम मिलता था उसकी जिम्मेदारी से निभाते थे। यही वजह थी कि उन्होंने 2 दिन पहले का अपना टिकट कैंसिल करा कर गुरुवार का टिकट कराया। वह बहुत सरल व्यक्ति थे वह पुराने मित्रों के साथ गर्म जोशी से मिलते थे।
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी के लिए उनका “लकी” नंबर साबित हुआ “अनलक्की”
आपको बता दें कि अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले विजय रुपाणी के तमाम पर्सनल वाहनों के नंबर 1206 हैं…उनके मोबाइल नंबर के लास्ट में भी 1206 है.. जिंदगी के पहले वाहन का नंबर भी 1206 था..संयोग देखिए या दुर्भाग्य कहिए कि उनकी मौत भी 12-06 को हुई… और इससे ज्यादा हैरान करने वाला है कि वो प्लेन में भी सीट नंबर 2 डी पर बैठे थे। जो नंबर उनके लिए जिंदगी भर लक्की रहा वो आज अनलक्की हो गया।